टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपनी अलग ही छवि बनाई है। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वकार यूनिस का मानना है कि कैप्टन कूल के नाम ने सौरव गांगुली द्वारा तैयार की गई टीम को बखूबी आगे लेकर गए।
सन् 2000 में जब टीम इंडिया मैच फिक्सिंग के आरोपों से जूंझ रही थी तब सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की कमान संभाली। दादा को भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है क्योंकि उन्होंने टीम को एक नहीं बल्कि तमाम मैच विनर खिलाड़ी बनाकर दिए। जिन्होंने आगे चलकर महेंद्र सिंह धोनी को खिताब जिताने में मदद भी की। अब वकार यूनिस ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए ग्लो फैंस चैट शो के दौरान ट्विटर पर कहा,
“टीम इंडिया में जो सुधार और जीत का आत्मविश्वास पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुरू किया था उसे धोनी बखूबी आगे लेकर गए। वो वर्ल्ड चैंपियन हैं उन्होंने अपने देश को दो – दो विश्वकप जिताए। उन्होने अपने और देश के लिए काफी शानदार काम किया है।”
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सौरव गांगुली के योगदान को भारतीय ही नहीं बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ी सम्मान देते हैं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी द्वारा भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने की बात से भी विश्व क्रिकेट का कोई शख्स इनकार नहीं कर सकता। अब वकार ने आगे कहा,
“धोनी ने जिस तरह से टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है उसे बताने के लिए शब्द नहीं है। वो बहुत ही महान कप्तान है। इतना ही नहीं वो एक अच्छा क्रिकेटर होने के साथ – साथ शानदार इंसान भी है। इतने छोटे शहर ( रांची ) से निकलकर आना और देश के लिए इतने बड़े पैमाने पर नाम कमाना काफी प्रशंसनीय है।”
बताते चलें, माही ने भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताए हैं। लेकिन वह आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने पिछले 1 साल से कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। मगर क्रिकेट फैंस उनकी टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी पर सस्पेंस बरकरार है।
Written By: अखिल गुप्ता
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीज़न में राजस्थान… अधिक पढ़ें
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना है कि T20I में वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह… अधिक पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को… अधिक पढ़ें
पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए… अधिक पढ़ें
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़… अधिक पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथ ने बताया है कि MS धोनी आने वाले… अधिक पढ़ें