क्रिकेट

मुंबई इंडियंस की तरह दुनिया में कोई फ्रेंचाइजी नहीं खेल सकती क्रिकेट: ब्रायन लारा

10 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट्स के साथ खिताबी जीत दर्ज की. ये मुंबई का पांचवां आईपीएल खिताब है और पांचों ही खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई की टीम ने जीते हैं. मुंबई इंडियंस के खेल की चारों तरफ तारीफ हो रही है, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने तो ये तक कह दिया है कि दुनिया में कोई भी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस जैसा क्रिकेट नहीं खेल सकती.

यूएई में आयोजित आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, मुंबई की सधी हुई गेंदबाजी के सामने श्रेयस अय्यर की नाबाद 65 व ऋषभ पंत की 56 रनों की अहम पारी की बदौलत दिल्ली ने 157 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की. रोहित शर्मा की 68 रनों की कप्तानी पारी की मदद से मुंबई ने लक्ष्य को हासिल कर 5 विकेट से खिताबी जीत अपने नाम की.

मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत के बाद ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “वे एक अविश्वसनीय टीम हैं. अगर वे टॉप पर नहीं हैं तो वे टॉप टीम के काफी करीब हैं. मुझे लगता है कि दुनिया में ऐसी कोई फ्रेंचाइजी नहीं है जो मुंबई इंडियंस की तरह क्रिकेट खेल सके.

“मुझे लगता है कि यह निरंतरता है जो मुंबई इंडियंस को विशेष बनाती है. उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे वक्त से वहां हैं. कुछ समय बाद आप स्पष्ट रूप से बदलाव के बारे में सोचते हैं, लेकिन इस टीम में निरंतरता है. वह अपने कुछ खिलाड़ियों को हमेशा बैक करते हैं, जिनका इन 5 चैंपियनशिप खिताब जीतने में बड़ा योगदान रहता है. वे खिलाड़ी इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.”

मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 20219 व 2020 में खिताबी जीत अपने नाम की है. ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए हैं. इसी के साथ अब मुंबई इंडियंस के खाते में पांच आईपीएल ट्रॉफी दर्ज हो गई हैं.

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने CSK से IPL 2026 नीलामी में T20I स्टार रवि बिश्नोई को टारगेट करने की अपील की

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि चेन्नई सुपर किंग्स आने वाली IPL… अधिक पढ़ें

December 8, 2025

सुनील गावस्कर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद विराट कोहली के 100 शतक बनाने का समर्थन किया

महान सुनील गावस्कर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद विराट कोहली के… अधिक पढ़ें

December 8, 2025

ज़हीर खान ने IND vs SA 2025 दूसरे ODI के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना की

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने बुधवार को रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

आकाश चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद विराट कोहली के 100 शतक बनाने का समर्थन किया

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बुधवार को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अवेलेबिलिटी कन्फर्म की

भारत के अनुभवी बैट्समैन विराट कोहली ने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

आकाश चोपड़ा का कहना है कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025