क्रिकेट

रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी से सीखे कप्तानी के गुर : अंबाती रायडू

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा यह दोनों ऐसे नाम है, जिनका भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बहुत बड़ा नाम हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अकेले अपने दम पर देश को अनगिनत मुकाबलें जीताये है। बात अगर दोनों खिलाड़ियों के बतौर कप्तान रिकॉर्ड की करे, तो रोहित और धोनी दोनों ने ही आईपीएल में एक कप्तान में रूप में बहुत सफलता हासिल की हैं। धोनी जहां तीन आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रहे, तो हिटमैन शर्मा ने चार चार आईपीएल टूर्नामेंट जीतकर एक नायाब इतिहास रचा।

हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में बात की। अंबाती रायडू ने अपने बयान में कहा,
”धोनी हम सभी के कप्तान रहे हैं, तो जो भी आज रोहित शर्मा के अंदर कप्तानी के गुर हैं वो धोनी की वजह से हैं। रोहित ने धोनी से बहुत कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि वो सही दिशा में जा रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है और धोनी जैसी सफलता हासिल करनी है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह उस मुकाम तक जरुर पहुंचेगे।”

अंत में जब अंबाती रायडू से पूछा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स में से उनकी पसंदीदा टीम कौन सी है, तो रायडू ने अपने जवाब में कहा, ”दोनों टीमों में काफी अंतर है, लेकिन मैं चेन्नई के साथ काफी कंफर्टेबल महसूस करता हूँ। मेरे रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही मेरी पसंदीदा टीम रहेगी।”

अंबाती रायडू मुंबई इंडियन्स के साथ साल 2010 से लेकर 2017 तक जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने टीम के लिए 114 मैचों की 107 पारियों के दौरान 2416 रन बनाये। मुंबई के लिए रायडू की औसत 27.15 और स्ट्राइक रेट 126.16 का रहा और उनके बल्ले से 14 अर्द्धशतक भी देखने को मिले। साल 2018 में अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामा और अभी तक टीम के लिए खेले 33 मैचों में 125.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 884 रन बना चुके है। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू 33 पारियों में एक शतक और चार अर्द्धशतक भी लगा चुके है।

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

शिखर धवन ने एशिया कप 2025 के बाद एमएस धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने एशिया कप के खत्म होने के बाद एमएस धोनी… अधिक पढ़ें

October 1, 2025

एशिया कप की सफलता के बाद तिलक वर्मा ने विराट कोहली से तुलना पर खुलकर बात की

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि विराट कोहली से तुलना होना गर्व की बात… अधिक पढ़ें

October 1, 2025

अभिषेक नायर ने IND बनाम PAK एशिया कप 2025 फाइनल में तिलक वर्मा की पारी की तारीफ की

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने रविवार को दुबई में एशिया कप फाइनल में… अधिक पढ़ें

September 30, 2025

क्रिस श्रीकांत ने IND बनाम PAK एशिया कप 2025 फाइनल के बाद तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की

पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत का मानना ​​है कि रविवार को दुबई में एशिया कप… अधिक पढ़ें

September 30, 2025

इरफान पठान ने IND बनाम PAK एशिया कप 2025 फाइनल में शिवम दुबे की शानदार खेल की तारीफ की

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप… अधिक पढ़ें

September 29, 2025

सुनील गावस्कर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की

लेजेन्ड सुनील गावस्कर ने रविवार को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ… अधिक पढ़ें

September 29, 2025