क्रिकेट

विराट कोहली दुनिया के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक है: विक्रम राठौर

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का ऐसा मानना है कि विराट कोहली दुनिया के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली को लगातार जिम में पसीना बहाने के साथ साथ नेट्स पर भी मेहनत करते देखा जाता हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एकदम फिट रहना पसंद हैं और इसके लिए अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते है।

फिटनेस के प्रति विराट की भूख देखते ही बनती है। मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक भी है। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि वह मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के मुताबिक अपना 120 प्रतिशत देते नजर आते हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान विक्रम राठौर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोहली का कमिटमेंट ही उनकी सबसे अच्छी बात यह है। वे दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाहते हैं और उसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं। मैंने उन्हें यह सब करते हुए देखा भी है। मुझे लगता है कि हर एक परिस्थिति में ढलने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे सिर्फ एक ही तरह से खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। वे अपना खेल जरूरत के हिसाब से कभी भी बदल सकते हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में अलग-अलग तरीके से क्रिकेट खेला है। यही उनकी एक सबसे बड़ी ताकत भी है।’’

विक्रम ने कहा, ‘‘इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण आप 2016 के आईपीएल से ले सकते हैं। तब मैंने उनका शानदार खेल देखा था। उस दौरान कोहली ने सीजन में 4 शतक और 40 अलग-अलग तरीके से सिक्स लगाए थे। दो महीने आईपीएल खेलने के बाद टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। वहां भी कोहली ने पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने हवा में भी कोई शॉट नहीं मारा था।’’

आप सभी को बताते चले कि आईपीएल 2016 के दौरान कोहली ने अद्दभुत प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे।

बल्लेबाजी कोच ने कहा, ‘‘इसलिए, आपको अपनी बल्लेबाजी में बदलाव लाते रहना चाहिए, क्योंकि आप अलग-अलग फॉर्मेट में खेलते हैं। हालांकि, ज्यादातर क्रिकेटर ऐसा नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने एक अलग ही तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे अलग-अलग परिस्थितियों में खेल सकते हैं।’’

विराट कोहली अभी तक 86 टेस्ट मैचो में 53.62 की औसत के साथ 7240 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक भी देखने को मिले हैं। 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं।

Written By: अखिल गुप्ता

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

इरफ़ान पठान ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए जिन्हें PBKS को IPL 2026 की रिटेंशन से पहले रिलीज़ करना चाहिए

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जोड़ी मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को… अधिक पढ़ें

November 14, 2025

मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 में रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस को ट्रेड का सुझाव दिया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस से आईपीएल 2026 से पहले ईशान किशन… अधिक पढ़ें

November 14, 2025

आकाश चोपड़ा ने CSK की IPL 2026 नीलामी योजना पर खुलकर बात की

पूर्व भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स को… अधिक पढ़ें

November 13, 2025

भारत vs दक्षिण अफ्रीका 2025 के पहले टेस्ट से पहले मोहम्मद शमी के बाहर होने पर शुभमन गिल ने खुलकर बात की

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद… अधिक पढ़ें

November 13, 2025

मोहम्मद कैफ ने AUS बनाम IND 2025 ODI सीरीज़ हार के बाद कोच गंभीर के कमेंट पर बात की

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से ODI सीरीज़ हारने के… अधिक पढ़ें

November 12, 2025

आरोन फिंच ने उन दो गेंदबाजों के नाम बताए जिन्हें LSG को IPL 2026 नीलामी से पहले रिलीज़ कर देना चाहिए

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने आवेश खान और मयंक यादव को उन दो… अधिक पढ़ें

November 12, 2025